उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक गहमागहमी दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गयी है. मंगलवार को समजवादी पार्टी ने चार नामांकन पत्र खरीदकर चौंका दिया है.
उधर बीजेपी की ओर से 8 फॉर्म खरीदे गए हैं. इस तरह अब 10 सीटों पर 12 उम्मीदवार मैदान में उतरने की स्थिति बन गयी है. जानकारी के मुताबिक, समाजवादी पार्टी ने पहले एक नामांकन फॉर्म खरीदा था.
इसके बाद दोपहर तक पार्टी की ओर से तीन और फॉर्म लिए गए. नामांकन के लिए प्रस्तावकों के हस्ताक्षर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. बुधवार सुबह 11 बजे नामांकन दाखिल किए जाने की जानकारी सामने आई है.
इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के भी मौजूद रहने की बात कही गई है. अखिलेश यादव ने कही थी सरप्राइज की बात सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 28 सितंबर को ही संकेत दे दिए थे कि राज्यसभा चुनाव में सरप्राइज मिल सकता है.
इसलिए माना जा रहा है सपा इस बार राज्यसभा में कुछ अप्रत्याशित फैसला लेकर चौंका सकती है. सपा की ओर से रामगोपाल यादव, सलीम शेरवानी और आलोक रंजन का नाम बताया जा रहा है.