उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक गहमागहमी दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गयी है. मंगलवार को समजवादी पार्टी ने चार नामांकन पत्र खरीदकर चौंका दिया है. उधर बीजेपी की ओर से 8 फॉर्म खरीदे गए हैं. इस तरह अब 10 सीटों पर 12 उम्मीदवार मैदान में उतरने की स्थिति बन गयी है.
जानकारी के मुताबिक, समाजवादी पार्टी ने पहले एक नामांकन फॉर्म खरीदा था. इसके बाद दोपहर तक पार्टी की ओर से तीन और फॉर्म लिए गए. नामांकन के लिए प्रस्तावकों के हस्ताक्षर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. बुधवार सुबह 11 बजे नामांकन दाखिल किए जाने की जानकारी सामने आई है. इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के भी मौजूद रहने की बात कही गई है.
अखिलेश यादव ने कही थी सरप्राइज की बात
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 28 सितंबर को ही संकेत दे दिए थे कि राज्यसभा चुनाव में सरप्राइज मिल सकता है. इसलिए माना जा रहा है सपा इस बार राज्यसभा में कुछ अप्रत्याशित फैसला लेकर चौंका सकती है. सपा की ओर से रामगोपाल यादव, सलीम शेरवानी और आलोक रंजन का नाम बताया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का महाभियोग प्रस्ताव
वोटों के गणित के हिसाब से सपा दो सीटों पर आसानी से जीत हासिल कर सकती है, लेकिन तीसरी सीट के लिए उसे जोरआजमाइश करणी करनी पड़ सकती है.
जबकि उधर बीजेपी भी 7 सीटों पर आराम से जीत सकती है, लेकिन आठवीं सीट के लिए वोटों की जरुरत पड़ेगी. दोनों ओर से दावा किया जा रहा है. जिसके बाद मुकाबला दिलचस्प हो सकता है.
टिप्पणियां (0)
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।