उत्तर प्रदेश राज्यसभा की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव अब रोचक मोड़ पर पहुंच गया है. समाजवादी पार्टी ने आज प्रोफेसर रामगोपाल यादव और रिलायंस इंडस्ट्रीज से जुड़े धनराज परिमल नथवानी को का पर्चा दाखिल कराया.
धनराज नथवानी का नाम आते ही यूपी की राजनीति से लेकर देश के कॉर्पोरेट जगत में हलचल शुरू हो गयी है. धनराज नथवानी को ही सपा का सरप्राइज कैंडिडेट माना जा रहा है.
क्योंकि वो कोई राजनीति से आने वाले व्यक्ति नहीं है, बाली कॉर्पोरेट और खेल प्रशासन से जुड़े रहे हैं.
इस समय रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में ग्रुप प्रेसिडेंट हैं और गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन से भी जुड़े हैं, उनके पिता परिमल नथवानी भी NDA की ओर से राज्यसभा सांसद हैं. कौन हैं धनराज नथवानी ?
धनराज परिमल नथवानी मूलरूप से गुजरात के रहने वाले हैं और कॉर्पोरेट जगत से ताल्लुक रखते हैं. फिलहाल उनकीं पहचान रिलायंस समूह के वरिष्ठ अधिकारी के रूप महीन. उन्हें रिलायसं ग्रुप प्रेसिडेंट बताया जा रहा है.