उत्तर प्रदेश राज्यसभा की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव अब रोचक मोड़ पर पहुंच गया है. समाजवादी पार्टी ने आज प्रोफेसर रामगोपाल यादव और रिलायंस इंडस्ट्रीज से जुड़े धनराज परिमल नथवानी को का पर्चा दाखिल कराया. धनराज नथवानी का नाम आते ही यूपी की राजनीति से लेकर देश के कॉर्पोरेट जगत में हलचल शुरू हो गयी है.
धनराज नथवानी को ही सपा का सरप्राइज कैंडिडेट माना जा रहा है. क्योंकि वो कोई राजनीति से आने वाले व्यक्ति नहीं है, बाली कॉर्पोरेट और खेल प्रशासन से जुड़े रहे हैं. इस समय रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में ग्रुप प्रेसिडेंट हैं और गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन से भी जुड़े हैं, उनके पिता परिमल नथवानी भी NDA की ओर से राज्यसभा सांसद हैं.
कौन हैं धनराज नथवानी ?
धनराज परिमल नथवानी मूलरूप से गुजरात के रहने वाले हैं और कॉर्पोरेट जगत से ताल्लुक रखते हैं. फिलहाल उनकीं पहचान रिलायंस समूह के वरिष्ठ अधिकारी के रूप महीन. उन्हें रिलायसं ग्रुप प्रेसिडेंट बताया जा रहा है. और वे न्यू एनर्जी समेत कई कंपनियों से भी जुड़े हैं.
यह भी पढ़ें: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का महाभियोग प्रस्ताव
पिता भी राज्यसभा सांसद
धनराज नथवानी के पिता परिमल नथवानी रिलायंस इंडस्ट्रीज से जुड़े वरिष्ठ कॉरपोरेट अधिकारी और राज्यसभा सांसद हैं. वह झारखंड से राज्यसभा पहुंचे हैं. हालिया रिपोर्टों के अनुसार, परिमल नथवानी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर राज्यसभा पहुंचे थे और उन्हें बीजेपी का समर्थन मिला था.
इस चुनाव की खास बात यह है कि विधानसभा में मौजूदा संख्या बल के आधार पर बीजेपी और उसके सहयोगी दलों की स्थिति मजबूत है, जबकि समाजवादी पार्टी के पास अपने दो उम्मीदवारों को जिताने के लिए पर्याप्त संख्या मानी जा रही है.
इसी वजह से सपा की ओर से तीसरे उम्मीदवार के नाम को लेकर भी लगातार चर्चा बनी हुई है. सपा ने खरीदे चार फॉर्म, अभी तीसरे नाम पर सस्पेंस बना हुआ है.राज्यसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने कुल चार नामांकन पत्र खरीदे हैं.
टिप्पणियां (0)
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।