उत्तर प्रदेश में चढ़ा सियासी पारा, अखिलेश-BJP फ़्रंट फ़ुट पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.
अखिलेश ने नया नारा लगाया और कहा कि “एक कचौड़ी, दो समोसा, बीजेपी पर नहीं है भरोसा”. उधर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर भी ई-रिक्शा वाले बयान के बहाने तंज कसा. पूरे देश की नज़र इस वक्त उत्तर प्रदेश की सियासत पर है.
मुख्य रूप से बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच चल रही रस्साकसी को लेकर. दरअसल यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साध रहे हैं तो अखिलेश यादव भी पीछे नहीं हैं.
अब अखिलेश यादव ने नए नारे के ज़रिए बीजेपी पर निशाना साधा है.
अखिलेश यादव का नया नारा “एक कचौड़ी, दो समोसा, बीजेपी पर नहीं है भरोसा” दूसरी ओर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर भी अखिलेश यादव ने तंज भरे अंदाज़ में कहा कि डिप्टी सीएम को ई-रिक्शा बुक कर लेना चाहिए, ये वो डिप्टी सीएम हैं जिन्होंने अस्पतालों को ही बीमार कर दिया.