सियासत: अखिलेश की प्लेट में काजू देखकर बृजेश पाठक का तंज अदम गोंडवी की लिखी लाइनें तो आपको याद होंगी….’काजू भुनी प्लेट में…..’ अब राजनीति में काजू की प्लेट बहुत मायने रखती है…वो भी तब जब चुनाव नज़दीक हों…समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बीच की रस्साकसी ऐसा ही कहती है.
यूपी की सियासत बड़ी दिलचस्प है. कभी स्टूल की बात होती है, तो कभी ई-रिक्शा के बहाने एक दूसरे पर सियासी तीर छोड़ दिए जाते हैं. अब यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है.
बृजेश पाठक ने क्या कहा तंज भरे अंदाज़ में सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, वाह क्या ठाठ हैं, मेज़ पर काजू, किशमिश बादाम और व्यंजनों की भरमार है….राजसी ठाठ का भोज है!
बृजेश पाठक ने जो लिखा है वो अखिलेश यादव के लिए सियासी सुई से कम नहीं है.
सोशल मीडिया पोस्ट के साथ उन्होंने वीडियो भी शेयर किया है जिसमें दिख रहा है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव किसी निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं.