उत्तराखंड

हल्द्वानी मामले पर कॉंग्रेस और राहुल पर बरसे BJP नेता

Mukesh Kumar · 03 Oct 2026
1 / 5

झूठे नैरेटिव की राजनीति करती है कॉंग्रेस और राहुल: राम माधव उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने कवायद शुरू कर दी है. प्रदेश मोर्चा और प्रकोष्ठों की बैठक में 60 सीट पार का संकल्प लिया गया है.

2 / 5

बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी राम माधव ने दावा किया कि PM मोदी के सुशासन के आधार पर राज्य में भी बीजेपी जीत की हैट्रिक लगायेगी.

3 / 5

वहीं मुख्यमंत्री धामी ने कहा, राहुल गांधी और विपक्ष के झूठ की पोल हर बार जनता के सामने खुल रही है, उन्हें कोई गम्भीरता से नहीं लेता है तभी वे अभद्र टिप्पणी करने वाले कॉमेडियन्स के सहारे चुनाव मैदान में उतरे हैं.

4 / 5

कांग्रेस और राहुल झूठे नैरेटिव की राजनीति करते हैं. देवभूमि में भी चुनावी बिसात बिछाने के लिए बीजेपी ने संगठनात्मक चूड़ियां टाइट करना शुरू कर दी हैं. सुशासन के फॉर्मूले पर एक बार चुनाव जीतने की रणनीति् बनाई जा रही है.

5 / 5

मुख्यमंत्री धामी की मौजूदगी में प्रदेश प्रभारी राम माधव ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रणनीति का खुलासा किया. माधव ने कहा कि चुनाव का समय है और हमें अब अपनी कार्यप्रणाली का मोड बदलना पड़ेगा.

चौकस खबर

हल्द्वानी मामले पर कॉंग्रेस और राहुल पर बरसे BJP नेता

chaukaskhabar.com
पूरी खबर पढ़ें →