30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर UP ATS के साथ मुठभेड़ में ढेर वाराणसी में यूपी एटीएस की टीम को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर एनकाउंटर में मारा गया.
बृजेश गंजू उर्फ गोपाल पर झारखंड सरकार की ओर से 25 लाख और NIA की ओर से 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था. उस पर टेरर फंडिंग, पुलिसकर्मियों पर हमले समेत कई मुकदमे दर्ज थे.
वाराणसी के रामनगर में सटीक सूचना के बाद यूपी एटीएस और नक्सली कमांडर बृजेश गंझू उर्फ गोपाल के साथ हुई मुठभेड़ सुर्खियों में है. आरोपी झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन TPC (तृतीय प्रस्तुति कमेटी) का कमांडर था.
20 सितंबर को सुबह के वक्त बृजेश अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर मुगलसराय की ओर जा रहा था. सटीक सूचना के बाद यूपी एटीएस ने तलाश शुरू की.
रामनगर थाना क्षेत्र में जैसे ही उसे रोकने की कोशिश की गई तो बाइक से कूद गया और ATS की टीम पर फायरिंग कर दी.