मुख्य खबरों पर जाएँ
रविवार, 1 नवम्बर 2026 · हिंदी समाचार
चौकस खबर चौकस खबर हर खबर पर पैनी नज़र लॉगिन
राष्ट्रीय

30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर UP ATS के साथ मुठभेड़ में ढेर

वाराणसी में 30 लाख के इमामी नक्सली कमांडर और UPATS के बीच मुठभेड़ हो गई. जवाबी फायरिंग में नक्सली बृजेश ढेर हो गया. उसके खिलाफ कई केस दर्ज थे.

फ़ॉलो करें
चौकस खबर WhatsApp चैनल
हर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्त
जुड़ें →
आरोपी बृजेश गंझू बीच में

सो. मीडिया

वाराणसी में यूपी एटीएस की टीम को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर एनकाउंटर में मारा गया. बृजेश गंजू उर्फ गोपाल पर झारखंड सरकार की ओर से 25 लाख और NIA की ओर से 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था. उस पर टेरर फंडिंग, पुलिसकर्मियों पर हमले समेत कई मुकदमे दर्ज थे.

वाराणसी के रामनगर में सटीक सूचना के बाद यूपी एटीएस और नक्सली कमांडर बृजेश गंझू उर्फ गोपाल के साथ हुई मुठभेड़ सुर्खियों में है. आरोपी झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन TPC (तृतीय प्रस्तुति कमेटी) का कमांडर था. 20 सितंबर को सुबह के वक्त बृजेश अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर मुगलसराय की ओर जा रहा था. सटीक सूचना के बाद यूपी एटीएस ने तलाश शुरू की.

रामनगर थाना क्षेत्र में जैसे ही उसे रोकने की कोशिश की गई तो बाइक से कूद गया और ATS की टीम पर फायरिंग कर दी. ATS टीम में शामिल डिप्टी एसपी विपिन राय और हेड कांस्टेबल नितेन्द्र की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली लगी जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी और गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें: उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी, तस्वीरें वायरल

वाराणसी क्यों आया?

नक्सली कमांडर बृजेश झारखंड के चतरा जिले के लूटू थाना क्षेत्र का रहने वाला था. उसके परिवार की राजनीतिक पृष्ठभूमि की जानकारी भी पुलिस को मिली है. अब जांच एजेंसियां उसके वाराणसी कनेक्शन की जांच कर रही हैं. आखिर कैसे और क्यों उसका मूवमेंट वाराणसी के आस-पास था.

लम्बा आपराधिक इतिहास

पुलिस के मुताबिक बृजेश के खिलाफ 45 मुकदमे दर्ज थे. 2 मुकदमों की जांच एनआईए कर रही है. कोयलांचल में कम्पनियों से रंगदारी, बीड़ी पत्ता कारोबारियों से लेकर रेलवे के बड़े ठेकेदारों से वसूली का आरोप ही नहीं पुलिसकर्मियों पर हमले और हत्या की घटनाओं में शामिल होने या साजिश की बात भी कही जा रही है. फिलहाल उसकी क्राइम हिस्ट्री और नक्सली गतिविधियों का ब्यौरा जुटाया जा रहा है.

हाल ही में देश के सभी राज्यों से नक्सलियों के खात्मे का दावा किया गया था. उत्तर प्रदेश तो पहले ही नक्सली गतिविधियों से मुक्त हो चुका है लेकिन अब वाराणसी में नक्सली कमांडर के मूवमेंट की वजह क्या थी और उसका ठिकाना कहां था,इस बात की जानकारी जुटाई जा रही है, लेकिन 30 लाख के इनामी नक्सली के साथ हुई मुठभेड़ पर यूपी एटीएस की जमकर तारीफ हो रही है. एनकाउंटर वाली टीम को 2 लाख रुपए इनाम की घोषणा भी की गई है.

एनकाउंटर स्पॉट पर ATS कमांडो
एनकाउंटर स्पॉट पर ATS कमांडो
WhatsApp चैनलचौकस खबर को WhatsApp पर फॉलो करेंहर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्तजुड़ें →
हमें फॉलो करें WhatsApp YouTube Instagram Facebook X
Mukesh Kumar
लेखक के बारे में
Mukesh Kumar · नेशनल डेस्क
53 खबरें · सभी खबरें देखें →
अगली खबर पढ़ें → राजनीतिअखिलेश का PDA रथ तैयार, रायबरेली से भरेंगे हुंकार!

टिप्पणियां (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।