अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा एनकाउंटर! 2 शूटर ढेर | UP STF
अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा एनकाउंटर, दो शूटर ढेर! शामली में हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ में हत्या में शामिल दो शूटर ढेर हो गए। दोनों की पहचान सुमित और मोहित के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों शूटरों का पुलिस और यूपी एसटीएफ से सामना हुआ, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों मारे गए। इस दौरान दो पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी खबर है।अंकित बालियान की जिम से बाहर निकलते वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब दो शूटरों के एनकाउंटर के बाद इस हत्याकांड की पूरी साजिश और बाकी आरोपियों को लेकर जांच और तेज हो गई है।