Thursday, 17 September 2026 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश
चौकस खबर चौकसखबर हर खबर पर पैनी नज़र लॉगिन
अपराध

नागपुर SBI में दिनदहाड़े लूट, मिर्ची पाउडर फेंककर 4 लाख पार

Jai Prakash
लेखक: Jai Prakash
11 September 2026, 4:22 PM
नागपुर SBI में दिनदहाड़े लूट, मिर्ची पाउडर फेंककर 4 लाख पार

Social Media

महाराष्ट्र के नागपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में दिनदहाड़े एक नकाबपोश लुटेरे ने बैंक में घुसकर स्टाफ पर मिर्ची फेंक साधे चार लाख से अधिक रुपए लूट लिए और फरार हो गया.

आरोपी ने बैंक में घुसते ही महिला स्टाफ को निशाना बनाया.मिर्च पाउडर से बैंककर्मियों को संभलने का मौका नहीं मिला और बदमाश लूटकर भागने में सफल रहा. ये पूरी घटना बैंक में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इस घटना ने बैंक के सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाश की तलाश शुरू कर दी है. वहीं हैरानी इस बात की है कि बैंक में सुरक्षा गार्ड क्यों नहीं था ?

यह खबर WhatsApp पर शेयर करें
लेख सेव करने के लिए लॉगिन करें
अगली खबर पढ़ें → अपराधमुजफ्फरनगर: तीन बच्चों का बाप किन्नर के साथ फरार, पत्नी ने लगाई गुहार

टिप्पणियां (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।