मुख्य खबरों पर जाएँ
रविवार, 1 नवम्बर 2026 · हिंदी समाचार
चौकस खबर चौकस खबर हर खबर पर पैनी नज़र लॉगिन
राजनीति

UPI चार्ज पर अखिलेश का BJP पर हमला, बताया ‘चुंगीजीवी’

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर तंज कसा औरबीजेपी को ‘चुंगीजीवी’ बताया है.

फ़ॉलो करें
चौकस खबर WhatsApp चैनल
हर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्त
जुड़ें →
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

https://www.facebook.com/yadavakhilesh/photos

केंद्र सरकार द्वारा UPI पेमेंट पर मर्चेंट चार्ज लगाने के फैसले पर विपक्षी पार्टियों ने निशाना साधा है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर तंज कसा औरबीजेपी को ‘चुंगीजीवी’ बताया है.

अखिलेश यादव ने इसको लेकर अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने एक वीडियो पोस्ट के साथ बढ़े हुए चार्ज का विरोध किया है.

अखिलेश यादव का पोस्ट

अखिलेश यादव ने कहा, “भाजपा दूसरों की कमाई से कमाने के चक्कर में UPI से भुगतान करने पर भी पैसे वसूलने का काम करनेवाली है. ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी क्या ऐसे बनेगी. पेमेंट गेटवे से भी पैसा ऐंठनेवाली भाजपा ‘चुंगीजीवी’ बन गई है.”

यह भी पढ़ें: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का महाभियोग प्रस्ताव

क्या है MDR चार्जेस ?

यहां बता दें कि केंद्र सरकार ने UPI के लिए नए MDR (Merchant Discount Rate) लागू किया है. इसमें दो हजार से अधिक के पेमेंट पर 0.4 फीसदी MDR लगेगा, जबकि अधिकतम सीमा 300 रूपए रहेगी. सरकार ने ये दावा किया है कि इसका शुल्क ग्राहकों से नहीं लिया जाएगा. इसके अलावा पर्सन टू पर्सन UPI पूरी तरह फ्री रहेगा. साथ ही इसका असर छोटे व्यापारियों पर भी नहीं पड़ेगा.

केंद्र सरकार के इस फैसले के खिलाफ समूचे विपक्ष ने अपना विरोध जताया है. उनके मुताबिक ये एक तरह से नया टैक्स पब्लिक पर थोपा गया है. सरकार जनता से ही वसूली कर रही है.


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
WhatsApp चैनलचौकस खबर को WhatsApp पर फॉलो करेंहर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्तजुड़ें →
हमें फॉलो करें WhatsApp YouTube Instagram Facebook X
Jai Prakash
लेखक के बारे में
Jai Prakash · पॉलिटिकल डेस्क

चौकस खबर के एडिटर। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राष्ट्रीय राजनीति, अपराध और ज़मीनी मुद्दों पर रिपोर्टिंग।

112 खबरें · सभी खबरें देखें →
अगली खबर पढ़ें → राजनीतिशिवसेना पर असली हक की लड़ाई, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

टिप्पणियां (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।