इंडिया गठबंधन की बैठक बुधवार को दिल्ली में सम्प्पन हुई है, जिसमें चुनाव योग और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई. तीन घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में सभी पार्टियों ने एकमत से चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े सवालों को लेकर संयुक्त कार्यक्रम चलाने पर सहमति जताई.
बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक देशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ निकाला जाएगा. इसके अलावा 6 अक्टूबर को विपक्षी सांसद चुनाव आयोग के कार्यालय तक मार्च करेंगे. विपक्षी दल अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए समय भी मांगेंगे.
6 मुद्दों पर बनी रणनीति
इंडिया गठबंधन की बैठक में चुनाव आयोग, SIR, मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई. बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई नेताओं ने अपने सुझाव रखे. उद्धव ठाकरे और हेमंत सोरेन बैठक ऑनलाइन शामिल हुए.
यह भी पढ़ें: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का महाभियोग प्रस्ताव
खरगे के मुताबिक, गठबंधन अब इन मुद्दों को लेकर अलग-अलग स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करेगा और विपक्षी दल संयुक्त रूप से अपनी बात जनता तक पहुंचाएंगे.
2 से 8 अक्टूबर तक चलेगा ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’
मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया कि 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक देशभर में ‘‘लोकतंत्र बचाओ’ मार्च आयोजित किए जाएंगे.
इस दौरान जिला स्तर पर मार्च और प्रदर्शन किए जाने की योजना है. इंडिया गठबंधन से जुड़े नेता और कार्यकर्ता इन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. विपक्ष का कहना है कि इन कार्यक्रमों के जरिए चुनाव प्रक्रिया, मतदाता सूची और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे.
विपक्षी दलों ने 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय तक मार्च निकालने का भी फैसला किया है. खरगे ने बताया कि पहले इस कार्यक्रम के लिए दूसरी तारीख पर विचार किया गया था, लेकिन बाद में सांसदों की उपलब्धता को देखते हुए 6 अक्टूबर की तारीख तय की गई.
राष्ट्रपति से मिलेंगे विपक्षी दल
इंडिया गठबंधन के नेता अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे. इसके लिए विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति से समय मांगा जाएगा.
मोदी-शाह पर आरोप
बैठक के बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनाव आयोग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाए. खरगे ने दावा किया कि चुनाव आयोग का इस्तेमाल एक खास तरीके से किया जा रहा है और इसके लिए उन्होंने मोदी और शाह को जिम्मेदार ठहराया.
टिप्पणियां (0)
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।