बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने अब एक बार फिर भतीजे आकाश आनंद की पार्टी में वापसी करते हुए उन्हें राष्ट्रीय संयोजक बनाया है. इसको लेकर मायावती ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि आकाश आनंद को काफी सोच-विचार के बाद फिर जिम्मेदारी का फैसला लिया गया है.
अभी हाल ही में आकाश आनंद ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मायावती से माफ़ी मांगते हुए बहुजन मिशन से जुड़े रहने की बात कही है. जिसके बाद आखिरकार आज उनकी पार्टी में वापसी की.
इसलिए हुई आकाश आनंद की वापसी
मायावती ने अपने बयान में कहा कि आकाश आनंद का पार्टी में व्यक्तित्व और कार्यशैली काफी हद तक ठीक रही है, लेकिन पिछले दिनों कुछ ऐसे कारण सामने आए जिनकी वजह से संगठन में कई जरूरी बदलाव करने पड़े.
यह भी पढ़ें: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का महाभियोग प्रस्ताव
मायावती के मुताबिक, आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को भी राजनीति से संन्यास लेना पड़ा. इसके बाद आकाश आनंद के व्यक्तित्व और कार्यशैली में बदलाव देखने को मिला. मायावती ने उनके हालिया सोशल मीडिया पोस्ट का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने पार्टी में दोबारा काम करने की इच्छा जताई थी.
पार्टी के अधिकांश लोगों की ओर से भी आकाश आनंद के अनुरोध को स्वीकार करने की बात कही गई. मायावती के मुताबिक, आकाश आनंद के पिता आनंद कुमार और उनके छोटे भाई ईशान आनंद ने भी उनके दोबारा पार्टी में काम करने पर सहमति जताई.
फिर से बने राष्ट्रीय संयोजक
मायावती ने कहा कि पार्टी और बहुजन आंदोलन के हित में आकाश आनंद को फिर से राष्ट्रीय संयोजक बनाकर काम करने का मौका दिया जा रहा है.
उन्होंने उम्मीद जताई कि अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने के बाद पार्टी में अब काम सुचारू तरीके से चलेगा और संगठन में बार-बार बदलाव करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. हालांकि, मायावती ने यह भी कहा कि यह काफी हद तक आकाश आनंद के व्यवहार और कार्यशैली पर निर्भर करेगा.
टिप्पणियां (0)
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।