मुख्य खबरों पर जाएँ
रविवार, 1 नवम्बर 2026 · हिंदी समाचार
चौकस खबर चौकस खबर हर खबर पर पैनी नज़र लॉगिन
राष्ट्रीय

दिल्ली में आंदोलन का असर, 9-10 अक्टूबर को कई ट्रेनें रद्द

9 और 10 अक्टूबर को ये ट्रेनें दिल्ली या उसके आसपास के स्टेशन पर नहीं पहुंचेगी.

फ़ॉलो करें
चौकस खबर WhatsApp चैनल
हर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्त
जुड़ें →
Symbolic

AI

दिल्ली में विपक्षी दलों के आह्वान और CJP के आंदोलन को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली आने वाली कई ट्रेनों को रद्द किया है. 9 और 10 अक्टूबर को ये ट्रेनें दिल्ली या उसके आसपास के स्टेशन पर नहीं पहुंचेगी. इससे दिल्ली आने वाली यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. इसके पीछे बताया जा रहा है कि दिल्ली में अनावश्यक भीड़ के दबाब को कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है.

दिल्ली में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है. आंदोलन के मद्देनजर राजधानी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई एहतियाती कदम उठाए गए हैं. इसका असर रेल यात्रियों की आवाजाही पर भी पड़ सकता है.

इसके अलावा आज भी इंडिया गठबंधन के सांसद दोपहर बाद जुटेंगे और राष्ट्रपति से मिलने की कोशिश करेंगे. बीते तीन दिनों से लगातार दिल्ली में विपक्षी सांसदों के आंदोलन से दिल्ली पुलिस और प्रशासन अलर्ट है. ऐसे में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित आंदोलन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गयी है.

Symbolic
Symbolic
WhatsApp चैनलचौकस खबर को WhatsApp पर फॉलो करेंहर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्तजुड़ें →
हमें फॉलो करें WhatsApp YouTube Instagram Facebook X
Jai Prakash
लेखक के बारे में
Jai Prakash · नेशनल डेस्क

चौकस खबर के एडिटर। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राष्ट्रीय राजनीति, अपराध और ज़मीनी मुद्दों पर रिपोर्टिंग।

112 खबरें · सभी खबरें देखें →
अगली खबर पढ़ें → कारोबारशेयर बाजार में फिर गिरावट, सेंसेक्स 1100 अंक टूटा

टिप्पणियां (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।