मुख्य खबरों पर जाएँ
रविवार, 1 नवम्बर 2026 · हिंदी समाचार
चौकस खबर चौकस खबर हर खबर पर पैनी नज़र लॉगिन
राष्ट्रीय

राहुल गांधी पर योगी का 'झूठ की गूंज' वाला तंज, सियासत गरम!

GEN-Z आंदोलन के बाद बैकफुट पर आयी BJP अब राहुल को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रही. एक कार्यक्रम में UP के CM योगी आदित्यनाथ ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा

फ़ॉलो करें
चौकस खबर WhatsApp चैनल
हर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्त
जुड़ें →
योगी आदित्यनाथ, CM यूपी

Social Media

'छात्रों की गूंज' पर योगी का 'झूठ की गूंज' वाला तंज, सियासत गरम!

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर बीजेपी चौतरफा हमला कर रही है. GEN-Z आंदोलन के बाद बैकफुट पर आयी बीजेपी अब राहुल को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रही. नोएडा में एक कार्यक्रम में बोलते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा.

योगी का तंज कहा "झूठ की गूंज"

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम पर तंज कसते हुए उसे 'झूठ की गूंज' नाम दे दिया और कहा कि कांग्रेस के युवराज ने पूरी नारी शक्ति का अपमान किया है. सीएम योगी ने कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि संस्कार ही ऐसे हैं तो उम्मीद ही क्या की जा सकती है.

छात्रों के बीच ही योगी भी बोले

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ये बयान छात्रों के बीच में ही सामने आया है जिसके बाद सियासी पारा हाई हो गया है. यूपी में कांग्रेस-सपा के संभावित गठबंधन को देखते हुए योगी अब सपा के साथ कांग्रेस पर भी हमलावर हैं.

यह भी पढ़ें: उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी, तस्वीरें वायरल

मिमिक्री, सटायर और विवाद!

दरअसल 19 सितंबर को मिनी मुम्बई कहे जाने वाले मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में राहुल गांधी ने छात्रों की गूंज कार्यक्रम का आयोजन किया था. यहां बड़ी संख्या में राहुल गांधी ने न सिर्फ युवाओं को संबोधित किया बल्कि बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला था. इसी दौरान आंकड़े पेश किए गये और मिमिक्री के दौरान हुआ एक सटायर बीजेपी के लिए राहुल पर हमला करने का हथियार बन गया.

बहरहाल नेता विपक्ष और सांसद राहुल गांधी की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में जो कुछ हुआ उस पर बीजेपी ने राहुल को घेर लिया है. फिलहाल कांग्रेस की ओर से किसी बड़े नेता की सफाई नहीं आयी है लेकिन देश के साथ ही यूपी में भी सियासी पारा हाई है.

छात्रों की गूंज कार्यक्रम में राहुल गांधी
छात्रों की गूंज कार्यक्रम में राहुल गांधी
WhatsApp चैनलचौकस खबर को WhatsApp पर फॉलो करेंहर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्तजुड़ें →
हमें फॉलो करें WhatsApp YouTube Instagram Facebook X
Mukesh Kumar
लेखक के बारे में
Mukesh Kumar · नेशनल डेस्क
53 खबरें · सभी खबरें देखें →
अगली खबर पढ़ें → राजनीतिमायावती परिवार में उलझीं, अब भतीजी से किनारा, ईशान पर भरोसा

टिप्पणियां (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।