उत्तर प्रदेश के नोएडा में रबुपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ही परिवार पांच लोगों के घर में मृत पाए जाने की खबर सामने आई. शुरूआती जानकारी में परिवार ने रात में नूडल्स खाए थे और उसके बाद सभी सो गए थे.
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. इसके साथ ही खाद्य पदार्थों के सैंपल भी लिए गए हैं. पूरे इलाके में लोग यह जानने को बेचैन हो गए कि आखिर परिवार के सदस्यों की मौत अचानक कैसे हो गई.
मृतकों में ये शामिल
मरने वालों में परिवार का मुखिया महेश (37),उसकी पत्नी ललिता (35), बड़ा बेटा लड्डू (11), बेटी मिष्टी (7) और छोटा बेटा साक्षात (3). परिवार के पांच लोगों की मौत से कोहराम मचा हुआ है.
यह भी पढ़ें: UP: 13 हजार फेक EPIC कार्ड का मामला, ऑपरेटरों की ID बंद
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के पीछे की असली वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम और अन्य जांच रिपोर्ट अहम होंगी. जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि परिवार के सदस्यों की मौत किन परिस्थितियों में हुई और क्या इसका संबंध उनके भोजन से था.
ग्रेटर नोएडा की इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है. फिलहाल मामले में मौत की वास्तविक वजह की पुष्टि होना बाकी है.
टिप्पणियां (0)
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।