मुख्य खबरों पर जाएँ
रविवार, 1 नवम्बर 2026 · हिंदी समाचार
चौकस खबर चौकस खबर हर खबर पर पैनी नज़र लॉगिन
अपराध

अमेरिका में भारतीय मूल की महिला की गोली मारकर हत्या

कैलिफोर्निया में भारतीय मूल की 38 वर्षीय महिला शालिनी ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात के बाद आरोपी ने भी खुद को गोली मार ली.

फ़ॉलो करें
चौकस खबर WhatsApp चैनल
हर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्त
जुड़ें →
मृतका शालिनी और आरोपी रोहित

Social media

अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय मूल की 38 वर्षीय महिला शालिनी ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात के बाद आरोपी ने भी खुद को गोली मार ली. अमेरिकी होमलैंड सुरक्षा विभाग (DHS) के मुताबिक आरोपी 22 साल का रोहित है, वह भी भारतीय मूल का है.

ऐसे हुई वारदात

कैलिफोर्निया में एक रेस्टोरेंट के बाहर इस वारदात को अंजाम दिया गया. पार्किंग में शालिनी जैसे ही अपनी कार के पास पहुंचीं रोहित ने कई राउंड गोली चला दी. शालिनी ने बचने की कोशिश की लेकिन जमीन पर गिर गईं और आरोपी ने सिर पर गोली मार दी. हालांकि घटना के बाद आरोपी ने भी खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया.

आरोपी भी भारतीय मूल का

अमेरिकी खबरों के मुताबिक आरोपी रोहित ने 2023 में एरिजोना के रास्ते एंट्री की थी. अमेरिकी सीमा गश्ती दल ने उसे गैरकानूनी तरीके से एंट्री करने के आरोप में पकड़ा भी था लेकिन बाद में छोड़ दिया गया. कई महीने से आरोपी मृतक महिला शालिनी ठाकुर का पीछा कर रहा था.

यह भी पढ़ें: मऊ: हत्या आरोपी ने रची मौत की साजिश, बकरे को जलाया

मृतका और आरोपी परिचित

रोहित और शालिनी एक दूसरे से परिचित भी थे. रेस्ट्रेनिंग ऑर्डर के लिए कोर्ट में दी गई अर्जी में शालिनी ने लिखा था कि वह रोहित को डिलीवरी ड्राइवर के तौर पर जानती हैं. रोहित अक्सर उनके घर के बाहर खड़े होकर उनसे बातचीत भी करता था.

रोहित की नागरिकता और कानूनी निवास से जुड़ी जानकारी को लेकर छानबीन की जा रही है. फिलहाल अब तक पुष्टि नहीं की गई है. इस घटना के बाद शालिनी ठाकुर के परिजन सदमें में हैं

WhatsApp चैनलचौकस खबर को WhatsApp पर फॉलो करेंहर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्तजुड़ें →
हमें फॉलो करें WhatsApp YouTube Instagram Facebook X
Mukesh Kumar
लेखक के बारे में
Mukesh Kumar · क्राइम डेस्क
53 खबरें · सभी खबरें देखें →
अगली खबर पढ़ें → राजनीतिUP Politics: खाप चौधरियों से मिले अखिलेश, जयंत फिर हमलावर

टिप्पणियां (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।