महाराष्ट्र के मुंबई में फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन के घर ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया है. यही नहीं गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यह धमकी भरा ई-मेल आज दोपहर BMC मेयर ऋतू तावड़े के ऑफिस को मिला.
इस मेल में खालिस्तान नेशनल आर्मी का नाम लेते हुए हमले की चेतावनी दी गई थी. धमकी के बाद मुंबई पुलिस और तमाम सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गयीं हैं. लेकिन अभी तक कोई भी ऐसी चीज मिली नहीं है.
जुहू में है अमिताभ का बंगला
धमकी में अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले जलसा को 31 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच निशाना बनाने की बात कही है. इसके साथ ही गायक दिलजीत दोसांझ के 27 नवंबर को महालक्ष्मी रेसकोर्स में होने वाले कॉन्सर्ट को लेकर धमकी दी गई.
यह भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, फायरिंग में बाल-बाल बचे अभिनेता
स्कूलों को भी उड़ाने की धमकी
ई-मेल में मुंबई के कई स्कूल का भी जिक्र है जिन्हें बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. जिसके बाद मुंबई पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है.
पुलिस और एजेंसियां कथित ई-मेल भेजने वाले के सोर्स और उसकी गंभीरता को लेकर छानबीन कर रहीं हैं.
टिप्पणियां (0)
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।