डेली बुलेटिन · रोज़ शाम 8 बजे
आज की 5 बड़ी खबरें — 17 अक्टूबर 2026
शनिवार · दिन की 5 सबसे बड़ी खबरें, एक जगह
-
1
उत्तर प्रदेश
नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, रात में खाए थे नूडल्स
परिवार ने रात में नूडल्स खाए थे और उसके बाद सभी सो गए थे. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
-
2
उत्तर प्रदेश
समाजवादी पार्टी पर बरसे मुख्यमंत्री योगी, जमकर साधा निशाना
मुख्यमंत्री योगी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा और उन्हें शिक्षा का दुश्मन बताया. योगी ने कहा कि पहले रूल ऑफ माफ़िया था, हमने रूल ऑफ लॉ लागू किया.
-
3
राष्ट्रीय
केदारनाथ धाम में बर्फबारी से बदला मौसम, तापमान में गिरावट
उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों और हिमाचल में मनाली के आसपास बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और ठंड बढ़ गई है.
-
4
उत्तराखंड
गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर स्पीकर ने की तैयारी की समीक्षा
गैरसैंण सत्र के लिए स्पीकर ने तैयारी को लेकर समीक्षा की. अबकी बार वाहन पास के लिए खास सख्ती रहेगी VVIP पर भी इसका असर दिखेगा.
-
5
अपराध
मेरठ में दो दिन में दूसरा बड़ा फैसला, रविता और अमरदीप को फांसी
अदालत ने आरोपी पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा सुनाई है. अदालत ने इसे रेयरेस्ट ऑफ़ रेयर केस माना.